Crime News: पत्नी, मां-बहन, भाई-भाभी, भतीजा-भतीजियों सभी 8 लोगों की हत्या कर युवक ने लगायी फांसी, 10 दिन पहले ही हुई थी शादी – RGH NEWS
देश

Crime News: पत्नी, मां-बहन, भाई-भाभी, भतीजा-भतीजियों सभी 8 लोगों की हत्या कर युवक ने लगायी फांसी, 10 दिन पहले ही हुई थी शादी

Crime News मध्यप्रदेश : छिंदवाड़ा में एक आदिवासी युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर फांसी लगा ली। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मार डाला। ताऊ के घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार-बुधवार की रात 2.30 बजे आरोपी दिनेश उर्फ भूरा ने पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 और डेढ़ साल) को मार डाला। घटना के बाद से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

युवक ने परिवार की हत्या क्यों की, फिर खुदकुशी क्यों की, यह अभी सामने नहीं आ पाया है। एसपी का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

सीएम बोले- जांच कराएंगे, मंत्री को गांव जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘घटना की जांच कराएंगे। मंत्री संपतिया उइके को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। समझ नहीं पा रहा हूं कि जब युवक मानसिक विक्षिप्त था, तो उसका विवाह क्यों किया। समाज से भी आह्वान है कि नए परिवार को बनाने के चक्कर में पुराना परिवार खत्म नहीं करें, जिस बेटी को लेकर आए होंगे, उस पर भी क्या बीती होगी। शोक की इस घड़ी में सरकार जो कर सकती है, वो जरूर करेगी।’

पुलिस को तड़के तीन बजे मिली सूचना
SP मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में इलाज भी चला है। पुलिस को तड़के 3 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में शव पड़े हुए थे, थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर आरोपी का शव फंदे पर लटका हुआ था।

SP ने बताया कि बोदल कछार आदिवासी बहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव में एक तरफ है। बसाहट कम है। परिवार के सभी लोगों को मारने के बाद वह ताऊ के घर पहुंचा। ताऊ का घर उसके घर से 50 मीटर दूर है। यहां उसने 10 साल के बच्चे पर हमला किया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े पर लगी। इतने में उसकी दादी ने आकर शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकला। आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को खबर की।

Crime News SP के मुताबिक, पुलिस ने जंगल में सर्च की। गांव से 150 मीटर दूर नाले के किनारे आरोपी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बच्चे को तामिया से इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button