छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की दी बधाई और शुभकामनाएं, शुभकामना संदेश मे कही ये बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है।



