देश

Lalu Yadav Health Update: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

Lalu Yadav Health Update: आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती ने बताया कि शनिवार को लालू यादव बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जाएंगे।

 

Lalu Yadav Health Update मीसा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बल्ड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा था। इस वजह से चेक अप कराने आये थे, उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग ले जाया गया। वहां उनकी ईसीजी की गई। फिलहाल सब ठीक है। लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा।

 

 

read more Vikram-1 rocket launch Sriharikota: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ का हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

 

हृदय और किडनी की पहले भी हो चुकी है सर्जरी

Lalu Yadav Health Updateलालू प्रसाद यादव पहले से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। इसके अलावा नई दिल्ली AIIMS में उनकी हृदय सर्जरी और आंख की सर्जरी भी हो चुकी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button