Civil Defence Mock Drill: देश में कल एक बार फिर होगा मॉक ड्रिल, बजेगा ख़तरे का सायरन… क्या कल फिर कुछ बड़ा होने वाला है?

Civil Defence Mock Drill भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी गुरुवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल करने की तैयारी की जा रही है।
लोगों को दी जाएगी ये जानकारी
मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को युद्ध के दौरान बचने का तरीका सिखाया जाएगा। साथ ही ब्लैकआउट और हमले के दौरान बजने वाले सायरन के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि अफवाहों से कैसे बचें। दुश्मन देश के प्रोपेगेंडा से कैसे सतर्क रहें।
रात 8 बजे ब्लैकआउट
इन राज्यों के निवासियों को युद्ध जैसी स्थिति के दौरान सतर्क रहने का निर्देश दिया जाएगा। अस्पतालों, दमकल केंद्रों और पुलिस स्टेशनों जैसी आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर महत्वपूर्ण क्षेत्रों के पास रात 8 बजे से 15 मिनट का नियंत्रित ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
दरअसल हाल के दिनों में सीमा पार से काफी आक्रामकता देखी गई। इससे पहले हुई मॉक ड्रिल में बताया गया था कि कैसे आश्रय लेना है, हवाई हमलों के दौरान खुद को कैसे बचाना है और संकट की स्थिति में दूसरों की सहायता कैसे करनी है। गुरुवार के अभ्यास में भी इसी तरह के प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद है।
हरियाणा के सभी जिलों में शाम 5 बजे से मॉक
हरियाणा सरकार भी राज्य की आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए 29 मई को शाम 5 बजे से सभी 22 जिलों में “ऑपरेशन शील्ड” नामक एक प्रमुख राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित करने जा रही है। हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि कल होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना है।
Civil Defence Mock Drillबता दें कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के कुछ ही हफ्तों बाद की जा रहा है। भारत और पाकिस्तान ने अभी फिलहाल सभी सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी बंद करने के लिए द्विपक्षीय समझौता किया है



