Chhattisgarh Top News: रायपुर में CM साय ने किया ध्वजारोहण, 17 प्लाटून की मिली सलामी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Top News: रायपुर में CM साय ने किया ध्वजारोहण, 17 प्लाटून की मिली सलामी…

Chhattisgarh Top News देश भर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। 17 प्लाटून की सलामी ली।

सीएम को सलामी देने वाले प्लाटून में ओडिशा पुलिस के जवान शामिल हैं। रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। गरियाबंद में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्साह दिखा। देवभोग में छात्रों ने ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली।

सभी स्थानों पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजित किया गया है। जहां । इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश भी पढ़ेंगे। परेड सलामी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Read more Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi ने लाल किला पर फहराया तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को किया सैल्यूट…

 

 

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

 

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह ध्वाजारोहण करेंगी।

 

Chhattisgarh Top News, कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक किरण देव और सुकमा में विधायक धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button