Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बड़ा हादसा; 150 फीट गहरी खाई में गिरी 11 साल की बच्ची, बंदरों के हमलों के कारण हुआ ये हादसा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बड़ा हादसा; 150 फीट गहरी खाई में गिरी 11 साल की बच्ची, बंदरों के हमलों के कारण हुआ ये हादसा

Chhattisgarh Top News छत्तीसगढ़ के सरगुजा के रामगढ़ पहाड़ी में 11 साल की बच्ची परिवार के साथ पूजा करने गई थी। इस दौरान बच्ची बंदरों से डर गई। बंदरों से बचने के लिए पहाड़ी से 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। पैर और सिर पर चोटें आई हैं। 3 घंटे बाद रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, भैयाथान के डुमरिया निवासी बच्ची बेबी राजवाड़े सोमवार सुबह 9 बजे परिवार के 7 लोगों के साथ रामगढ़ पहुंची थी। रामगढ़ में सभी भगवान राम के मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पहाड़ी पर मंदिर के आस-पास बंदर उछलकूद करते रहे हैं। एक महीने पहले 3 अप्रैल को भी एक बच्ची बंदरों के कारण करीब 200 फीट नीचे गिर गई थी

बंदरों से बचने के चक्कर में गिरी बच्ची

 

इस दौरान रामगढ़ पहाड़ी में मंदिर पहुंचने से पहले चंदन मिट्टी के पास बंदरों से बचने के चक्कर में तुलेश्वर की बेटी बेबी राजवाड़े खाई के किनारे पहुंच गई। उसका संतुलन बिगड़ा और खाई में गिर गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई

3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 

घटना की सूचना रामगढ़ के अशोक बैगा ने वन विभाग के कर्मचारियों और उदयपुर पुलिस को दी। वनकर्मियों के साथ उदयपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।

 

Read more Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ सौरभ हत्याकांड में सनसनी खुलासा, मुस्कान-साहिल के ऊपर 1500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल…. पढ़ें यहां कत्ल रात की पूरी कहानी…!

 

 

Chhattisgarh Top Newsरस्सी के सहारे अशोक बैगा, परमेश्वर, हिमांचल और अंकित नीचे उतरे। नीचे बेबी राजवाड़े घायल मिली। बच्ची को टीम ने रस्सियों के सहारे ऊपर चढ़ाया। बच्ची को सुरक्षित देखकर परिजन और लोगों ने राहत की सांस ली।उदयपुर थाना के ASI आभास मिंज ने बताया कि बच्ची के पैरों और सिर में चोटें आई है। रेस्क्यू के दौरान वो हल्की बेहोशी की हालत में थी। रेस्क्यू के बाद उसे उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button