Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में तेज आँधी-तूफान ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 की मौत से मचा हड़कंप

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है,वही, जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र में देखते ही देखते तेज आँधी, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज गरज और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई, तेज अंधी में टोल प्लाजा के सात कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं कई जगह पेड़ उखड़ गए।
5 मवेशियों की मौत, टोल प्लाजा के सिस्टम ठप
लोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आँधी के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं तेज गरज और वज्रपात की चपेट में आने से टोल प्लाजा के सात कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह खराब हो गए। कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
Chhattisgarh top newsइधर कृषि उपज मंडी जांच केंद्र में आम के पेड़ की डाल गिरने से भी नुकसान हुआ है। अचानक आई तेज आँधी से मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौसम के अचानक बदले इस मिजाज से पूरे लोदाम थाना क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित नजर आया। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है



