देश

Patiala Neela Drum Murder: नीले ड्रम में मिली युवती की लाश; कूड़े के पास फेंका शव; हाथ पर बने टैटू से पहचान में जुटी पुलिस

Patiala Neela Drum Murder पंजाब के पटियाला में ‘डीएमडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी’ के पास एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम के भीतर एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान पटियाला की गोपाल कॉलोनी निवासी नेहा (25) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बुधवार दोपहर ‘अर्बन एस्टेट’ थाना पुलिस से संपर्क किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखने के बाद शव की शिनाख्त की।

 

महिला के शव पर मिले दो टैटू

थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरप्रीत सिंह समराव ने बताया कि मंगलवार को 100 लीटर की क्षमता वाले एक प्लास्टिक ड्रम से शव बरामद किया गया थाे जो लाल रंग के कपड़े से ढका हुआ था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के एक हाथ पर ‘नेहा’ और दूसरे हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना हुआ था, जिसमें अंग्रेजी के अक्षर ‘एन’ और ‘ए’ लिखे थे। मृतका के चेहरे पर चोट के हल्के निशान भी पाए गए हैं।

 

 

read more SARTHAK PDS: राशन कार्डधारकों के लिए GOOD NEWS! केंद्र सरकार ने किए 3 बड़े बदलाव, 80 करोड़ों लोगों होगा फायदा

 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Patiala Neela Drum Murderपुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पटियाला के राजकीय राजेंद्र अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिन्हें अक्सर पीड़िता के साथ देखा जाता था और वे कथित तौर पर मादक पदार्थों के आदी हैं। जांच अधिकारी फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हत्याकांड या शव को ठिकाने लगाने में उनकी कोई सीधी भूमिका है या नहीं। पुलिस ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button