छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Chhattisgarh samachar नगर निगम जगदलपुर ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत अब सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों को भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कचना फेंकने वालों की जानकारी देने वालों को भी इनाम दिया जाएगा।

 

 

कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना और सूचना देने वाले को इनाम

दरअसल, MIC की बैठक में यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब शहर में सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है। कचना फेंकने वालों पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा और कचरा फेंकने वालों की सूचना निगम को देने वालों को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Read more Rule Change 1st November: LPG सिलेंडर से लेकर SIM कार्ड तक, कल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

 

आम नागरिकों की भागीदारी जरूरी- महापौर

Chhattisgarh samacharएमआईसी की बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर महापौर संजय पांडे का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केवल निगम के प्रयास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस इनामी योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा

ख़बर शेयर करें:

Back to top button