Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ के इस गांव में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 2 युवतियों समेत 4 को किया गिरफ्तार…

Chhattisgarh News Today छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहेरी गांव में आज 15 मई को एक संदिग्ध मकान में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते संभव हो सकी।
घटना कल्याण कॉलेज के पास की है, जहां एक किराए के मकान में कई महीनों से अवैध गतिविधियां चलने की आशंका थी। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस पर नजर रखी थी। संदेह पुख्ता होते ही आज ग्रामीणों ने मकान को चारों ओर से घेरकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी और जब्ती
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम हैं-
बलीराम वर्मा
ओमप्रकाश पटेल
हेमलता चेलक
धनेश्वरी सेन
मकान से कई आपत्तिजनक सामग्री और साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह समूह पिछले कई महीनों से इस रैकेट को गुपचुप तरीके से चला रहा था।
BNS की धाराओं में केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों (Sex Racket Busted) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 170/126 और 135(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें भिलाई-03 न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड और उपकरण जलकर खाक.. जान बचाकर भागे मरीज और परिजन..
ग्रामीणों में रोष, सख्त सजा की मांग
घटना के सामने आने के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियां गांव के सामाजिक माहौल को दूषित कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो।
जांच जारी, और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी
Chhattisgarh News Todayपुलिस अब इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट से और कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अन्य संभावित ठिकानों पर भी नजर रखे हुए हैं।



