Chhattisgarh news: साय सरकार ने मंहगाई भत्ते में की बंपर बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा लाभ

Chhattisgarh news मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।नक्शे देखें
इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही उनके परिवारों में त्योहार की खुशियों और उल्लास को बढ़ाएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिला था तोहफा
Chhattisgarh news दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव सीजन में खुशखबरी मिली है। बीतें दिनों मोदी सरकार ने 3% डीए हाइक को मंजूरी दे दी है। इससे पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA/DR में इस साल की पहली बढ़ोतरी का ऐलान बीते अप्रैल महीने में किया गया था और डीए 2% बढ़ाकर 60% कर दिया था। अब सरकार के 3% DA Hike के फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हो गया। यहां बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से निपटने में मदद के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा करती है। डीए/डीआर जनवरी और जुलाई महीने में बढ़ाया जाता है।