Chhattisgarh news raipur: दिवाली-छठ पर बिहार जाने बालों के लिए रेलवे की खास तैयारी, छत्तीसगढ़ से यहां मिलेगी ट्रेन

Chhattisgarh news raipur दिवाली और छठ पूजा के दौरान छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव करने और सात पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक उनका मकसद यात्रियों की भीड़ को मैनेज करना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।नक्शे देखें
इन 3 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव
रेलवे के अनुसार, 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160), गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232) और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) के यात्रियों को रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। यात्री इस प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर अपनी ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सात पैसेंजर ट्रेनों में भी अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान प्रत्येक चिन्हित ट्रेन में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
ये होंगी त्योहारों पर विशेष ट्रेनें
गौरतलब है कि, आम लोगों की सुविधा और घर वापसी को देखते हुए भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। एसईसीआर ने अगले महीने मनाये जाने वाले दीवाली और छठ पर्व के लिए स्पेशल ट्रेने चलाये जाने का ऐलान किया है। इसका फायदा समूचे छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा जो इन पर्वो पर अपने घर वापसी की आस संजोये है। अमूमन आम पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़, सीटें नहीं मिलने और टिकट कन्फर्म नहीं होने की शिकायतों के बीच भारतीय रेलवे की यह पहल काफी अहम है।नक्शे देखें
भारतीय रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण उत्सवों के मद्देनजर दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3-3 फेरे के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन की शुरुआत जहां दुर्ग से होगी तो वही रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन में इनका स्टॉपेज भी तय कर दिया गया है।
इसी तरह 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार 1, 8 और 15 नवम्बर को चलाये जाने का निर्णय रेलवे की तरफ से लिया गया है। भारतीय रेल विभाग के मुताबिक़ 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार 2, 9 और 16 नवम्बर को चलाई जाएगी।नक्शे देखें
उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की भी घोषणा
Chhattisgarh news raipurबात करें दूसरे रेलमंडल की तो त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए दक्षिण भारत को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये सेवाएं आंध्र प्रदेश से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगी, जिनमें विशाखापत्तनम के दुव्वाडा में चढ़ने वाले यात्री भी शामिल हैं। पूजा स्पेशल एक्सप्रेस (06559/06560) एसएमवीटी बेंगलुरु और असम के रंगपारा उत्तर के बीच चलेगी, जो प्रत्येक दिशा में छह यात्राएं करेगी। ट्रेन नंबर 06559, 24 नवंबर तक हर मंगलवार को SMVT बेंगलुरु से रवाना होगी, बुधवार शाम को दुव्वाडा पहुंचेगी और फिर रंगापारा नॉर्थ के लिए आगे बढ़ेगी। वापसी की यात्रा में, ट्रेन नंबर 06560, 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को रंगापारा नॉर्थ से रवाना होगी, रविवार दोपहर को दुव्वाडा पहुंचेगी और फिर बेंगलुरु के लिए आगे बढ़ेगी।