छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों का पता चला, दो अब भी लापता; रेस्क्यू जारी

Chhattisgarh news नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सकुशल वापसी के लिए निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति की लगातार जानकारी जुटा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय एजेंसियों और नेपाल के संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है।

 

UGC NET 2026 Result: UGC NET का रिजल्ट जारी, 4000 से ज्यादा छात्र JRF के लिए क्वालिफाई

 

 

राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में गए छत्तीसगढ़ से जुड़े नौ नागरिकों की स्थिति का पता लगाया गया है। इनमें से दो के परिवारों से प्रशासन ने संपर्क स्थापित कर लिया है। वहीं रायपुर के पांच नागरिकों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है और वे वापस रायपुर लौट रहे हैं। दूसरी ओर बिलासपुर और सुरगुजा से जुड़े दो लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं।

 

यह भी पढ़ेंUGC NET 2026 Result: UGC NET का रिजल्ट जारी, 4000 से ज्यादा छात्र JRF के लिए क्वालिफाई

 

मोनिका के परिवार से संपर्क, स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही

रायपुर के महादेवघाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। नेपाल में बाढ़ की स्थिति बनने के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उनके परिवार ने प्रशासन से संपर्क किया। प्रशासन ने अब मोनिका के परिवार से संपर्क स्थापित कर लिया है और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है।

 

 

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गईं मंजू राय चौधरी

बिलासपुर निवासी 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। उनके परिवार से भी प्रशासन का संपर्क हुआ है। प्रशासन उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन कर रहा है और नेपाल के संबंधित अधिकारियों तथा अन्य एजेंसियों से समन्वय कर उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

बिलासपुर की प्रियंका और सुरगुजा की डा. मीना लापता

बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी, जो फिनलैंड की नागरिक हैं, के नेपाल में लापता होने की जानकारी सामने आई है। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और प्रियंका को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी तरह सुरगुजा से संबंधित डा. मीना गुप्ता भी नेपाल में लापता बताई जा रही हैं। डा. मीना ब्रिटिश नागरिक हैं। उनकी आखिरी ज्ञात लोकेशन नेपाल-चीन सीमा स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय बताई गई है। प्रशासन उनके संबंध में जानकारी जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।

रायपुर के पांच नागरिक सुरक्षित, वापसी शुरू

रायपुर के माना क्षेत्र के पांच नागरिकों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। इनमें दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर शामिल हैं। ये सभी 21 अगस्त को नेपाल गए थे। सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने रायपुर लौटने की यात्रा शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों से लगातार समन्वय

नेपाल में लगातार बदल रहे हालात को देखते हुए राज्य सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से प्रभावित परिवारों से संपर्क बनाए हुए है। केंद्रीय एजेंसियों और नेपाल के संबंधित अधिकारियों से भी लगातार जानकारी साझा की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि नेपाल में फंसे या लापता छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जल्द से जल्द जानकारी मिल सके और सुरक्षित नागरिकों की वापसी सुनिश्चित की जा सके।

Chhattisgarh newsराज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल में किसी भी छत्तीसगढ़ निवासी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

हेल्पलाइन: टोल-फ्री 1070

कंट्रोल रूम: 0771-2223471

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button