Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.35 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से UP लेकर जा रहे थे तस्कर

Chhattisgarh news ओडिशा सीमाक्षेत्र में गांजा तस्करी को बस्तर पुलिस ने एक बार फिर विफल कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है। यह पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरनार थाना क्षेत्र में दो आरोपी गांजा के साथ धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Read more CBSE Supplementary Exam 2026: CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल जारी, जानिए कब होगा Exam…

 

 

6.35 लाख का गांजा जब्त

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हरिओम शर्मा और मोनू चौरसिया बताया, जो कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 700 गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है। डेमोग्राफ़िक्स

 

ओडिशा से गांजा लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश

Chhattisgarh newsपुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ नगरनार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button