Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक हिटवेव का अलर्ट, एक्सट्रीम लेवल पर रहेंगी UV रेज, IMD ने जारी की चेतावनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक हिटवेव का अलर्ट, एक्सट्रीम लेवल पर रहेंगी UV रेज, IMD ने जारी की चेतावनी

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और इसी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जनता की परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। (Heatwave Alert For Chhattisgarh) मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

हिट वेव चलने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले 48 घंटो में प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलापसुर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, राजनांदगांव में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में तापमान 44° पार होने की संभावना है। (Heatwave Alert For Chhattisgarh) मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि, आवश्यक कार्य होने पर हो घर से बाहर निकले और घर से बाहर निकलने के दौरान सावधानियां बरतने की भी अपील मौसम विभाग ने की है।

 

read more Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट

 

 

25 मई से शुरू होगा नौतपा

Chhattisgarh newsआपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच 25 मई से नौतपा भी शुरू होने जा रहा है। (Heatwave Alert For Chhattisgarh) 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा 2 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई राज्यों में तापमान 42 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button