Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट

Stock Market holiday अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं या निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख बदलने के बाद निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ था कि शेयर बाजार आखिर किस दिन बंद रहेगा। अब इस सस्पेंस पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने पूरी तरह स्थिति साफ कर दी है।

 

 

अब 27 नहीं, इस तारीख को बंद रहेगा बाजार

दरअसल, चांद दिखने के बाद केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर सहित केंद्रीय कार्यालयों के लिए बकरीद की राजपत्रित छुट्टी (Gazetted Holiday) को 27 मई के बजाय 28 मई, 2026 (बुधवार) को शिफ्ट कर दिया है। इसी के मद्देनजर स्टॉक एक्सचेंजों ने भी अपने आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार स्थिति स्पष्ट की है। भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) 28 मई, 2026 को बकरीद के मौके पर पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी (Cash), इक्विटी डेरिवेटिव्स (F&O) और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा।

 

Read more Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*

 

कमोडिटी मार्केट का हाल (MCX):

कमोडिटी बाजार (जैसे सोना, चांदी और क्रूड ऑयल ट्रेडिंग) में इस दिन आंशिक अवकाश (Partial Holiday) रहेगा। यानी सुबह का सेशन (सुबह 9 से शाम 5 बजे तक) बंद रहेगा, जबकि शाम का सेशन (शाम 5 बजे से रात तक) हमेशा की तरह खुला रहेगा।

 

 

ट्रेडर्स के लिए क्यों जरूरी है यह अपडेट?

Stock Market holidayशेयर बाजार में छुट्टियां बदलने या तय होने का सीधा असर निवेशकों की रणनीतियों और सौदों पर पड़ता है। इस घोषणा के बाद निवेशकों को इन बातों का खास ध्यान रखना होगा। क्‍योंक‍ि 28 मई को बाजार बंद रहेगा, इसलिए उस हफ्ते होने वाली डेरिवेटिव्स (F&O) की वीकली और मंथली एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स को एक दिन पहले यानी 27 मई को प्रीपोन (पहले) शिफ्ट किया जाएगा। छुट्टी होने के कारण शेयरों की डिलीवरी और पैसों का सेटलमेंट (T+1 Cycle) भी एक दिन आगे बढ़ जाएगा। ट्रेडर्स को अपनी मार्जिन प्लानिंग इसी हिसाब से करनी होगी

Related Articles

Back to top button