Chhattisgarh Liquor Scam: बहु चर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सौम्या चौरसिया व केके श्रीवास्तव जेल से हुए रिहा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Liquor Scam: बहु चर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सौम्या चौरसिया व केके श्रीवास्तव जेल से हुए रिहा

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया और के.के श्रीवास्तव की अब जेल से रिहाई हो गई है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने और हर पेशी में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि दोनों लंबे समय से शराब घोटाले मामले में जेल में बंद थे।

 

read more CG Pensioners DR Hike: पेंशनर्स को साय सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश

 

Chhattisgarh Liquor Scam: इसी मामले को लेकर आज ही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने अदालत में 9वां पूरक चालान पेश किया है। यह चालान सौम्या चौरसिया, के.के. श्रीवास्तव और देवेन्द्र डडसेना के खिलाफ पेश किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार सौम्या चौरसिया पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कथित शराब सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है। वहीं के.के. श्रीवास्तव पर अवैध नगदी के लेन-देन और पूरे नेटवर्क के मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा देवेन्द्र डडसेना पर आरोप है कि वह अवैध रूप से एकत्रित रकम को संभालने और आगे पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल था। तीनों पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार हैं।

Related Articles

Back to top button