छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Pensioners DR Hike: पेंशनर्स को साय सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश

CG Pensioners DR Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशनरों के महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में राज्य सरकार के वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस महंगाई भत्ते का लाभ एक जनवरी 2026 से मिलेगा यानी कर्मचारियों चार महीने का एरियर मिलेगा।

 

read more Cg Current News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

 

 

CG Pensioners DR Hike, छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनरों को अभी 55 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 58 कर दिया गया है। वहीं वहीं छठवें वेतमान के पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से 5 प्रतिशत की बढोत्तरी के साथ 257 फीसदी महंगाई राहत मिलेगा। फिलहाल छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसी साल 11 जनवरी को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढोत्तरी को डीए को केंद्र के बराबर 58 फीसदी कर दिया था। हालांकि उस वक्त राज्य सरकार ने पेंशनर्स की डीए बढोत्तरी का आदेश जारी नहीं किया था, लेकिन अब पेंशनरों के महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी कर दी गई है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button