Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जेट फ्यूल महंगा होने से इंडिगो की 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जेट फ्यूल महंगा होने से इंडिगो की 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द

Chhattisgarh latest news आसमान में उड़ान भरना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है। विमान ईंधन यानी ATF की बढ़ती कीमतों के कारण विमानन कंपनियों ने अपने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। (Flight Reductions Announcement) देश की दो बड़ी एयरलाइंस, इंडिगो और एयर इंडिया ने जून महीने में अपनी उड़ानों में भारी कटौती का फैसला किया है। इस फैसले का असर रायपुर सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है।

 

एयर इंडिया करेगी 900 उड़ाने रद्द

आसमान छूती ईंधन की कीमतों ने एयरलाइंस कंपनियों का बजट बिगाड़ दिया है। यही वजह है कि जून महीने में एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी उड़ानों में कटौती करने का निर्णय लिया है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक एयर इंडिया एक हफ्ते में लगभग 4400 उड़ान संचालित करती है, जिसमें से करीब 22 प्रतिशत यानी लगभग 900 उड़ानें रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

 

इंडिगो की 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द

इसी तरह इंडिगो ने भी 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक कंपनियों ने यह निर्णय महंगे ATF के कारण लिया है, क्योंकि मौजूदा दर में उड़ानों का संचालन उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। (Flight Reductions Announcement) एयरलाइंस कंपनियां अब खर्च कम करने के लिए उड़ानों की संख्या घटाने पर मजबूर हो गई हैं।

 

 

इंडिगो ने घटाए उड़ानों के फेरे

इस राष्ट्रव्यापी कटौती का असर छत्तीसगढ़ के रायपुर सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है। रायपुर से सफर करने वाले यात्रियों को अब कम विकल्प मिलेंगे और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एयर इंडिया ने रायपुर से दिल्ली जाने वाली अपनी एक फ्लाइट को अगले आदेश तक पूरी तरह से रद्द कर दिया है। वहीं इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों के फेरे घटा दिए हैं।

 

ईंधन महंगा होने का असर, यात्रियों की जेब पर

Chhattisgarh latest newsरायपुर से चलने वाली लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट अब हफ्ते में 7 दिन के बजाय सिर्फ 4 दिन उड़ान भरेगी। इसके अलावा पुणे-चेन्नई फ्लाइट को भी हफ्ते में 7 दिन की जगह महज 3 दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। उड़ानें घटने और ईंधन महंगा होने का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। (Flight Reductions Announcement) हवाई किराए जो पहले ही 20 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, अब उड़ानों की संख्या कम होने से बची हुई फ्लाइट्स की टिकटों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में किराया और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button