Chhattisgarh latest news: भिलाई में JEE परीक्षा में हाई-टेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाकर Exam सेंटर ले गया था मोबाइल.. फिर ऐसे पकड़ा गया आरोपी छात्र – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: भिलाई में JEE परीक्षा में हाई-टेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाकर Exam सेंटर ले गया था मोबाइल.. फिर ऐसे पकड़ा गया आरोपी छात्र

Chhattisgarh latest news जेईई मेंस की परीक्षा में नकल कर रहे मुन्नाभाई को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। मामला पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज का है। यहां एग्जाम के दौरान एक छात्र अपनी चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले गया था। गार्ड की सावधानी से आरोपी पकड़ा गया। परीक्षा प्रबंधक ने आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

दरअसल गुरुवार को जेईई मेंस की परीक्षा 9 बजे से आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में आरोपी परीक्षार्थी आदित्य परीक्षा केन्द्र पहुंचा। मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान उसने चालाकी दिखाते हुए अपनी चप्पलें पहले ही उतार दीं, ताकि मेटल डिटेक्टर की जांच में वह न पकड़ा जाए। इसके बाद वह लैब में जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:08 बजे आदित्य ने वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी। वह लगभग 20 मिनट तक बाहर रहा। जब वह वॉशरूम से वापस आया तो सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसकी दोबारा जांच की। इस बार भी आदित्य ने चालाकी दिखाई और जांच से पहले ही अपनी चप्पलें दूर उतार दीं।

 

Read more Gold silver price: एक महीने में औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹12000 और चांदी ₹35000 हुई सस्ती; आ गया खरीदने का सही समय?

 

गार्ड की पैनी नजर से पकड़ा गया आरोपी छात्र

जांच के बाद जैसे ही आदित्य ने चप्पल पहनी और लैब की तरफ बढ़ने लगा तो गार्ड की नजर उसकी चाल पर पड़ी। वह अपनी चप्पलों को जमीन पर घसीटकर अजीब तरीके से चल रहा था। गार्ड को उसकी हरकत संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसने छात्र को रोककर उसकी चप्पलों की बारीकी से जांच की तो चप्पल के अंदर मोबाइल मिला।

 

मोबाइल रखने चप्पल में बनाई थी खास जगह

Chhattisgarh latest newsछात्र ने चप्पल के तलवे को बीच से काटकर उसमें मोबाइल रखने के लिए एक खास जगह बनाई थी। चप्पल के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह छिपा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत कॉलेज के वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर अजीत वर्मा और एनटीए के अधिकारियों को सूचना दी गई और आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले किया गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button