Chhattiagarh news today: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

Chhattiagarh news today छत्तीसगढ़ में एक बार फिर IT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही रेड मारी है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि IT की टीम सुबह 6 बजे से ही दबिश दे दी है।नक्शे देखें
जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में बर्बरीक ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सुबह से पहुंची हुई है और कई ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। संचालक श्रवण अग्रवाल के निवास पर टीम सुबह से दबिश दी है। राजधानी के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ में भी IT की टीम सुबह से पहुंची हुई है। दस्तावेजों और अन्य जरूरी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।
100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें कार्रवाई में शामिल
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने इस पूरी कार्रवाई को बड़े स्तर पर अंजाम दिया है। इसके लिए 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ पहुंचीं और संबंधित कारोबारी समूहों के ठिकानों पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीमों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जवानों को टीमों के साथ भेजा गया है, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। बताया जा रहा है कि भोपाल और रायपुर की टीम साथ मिलकर जांच कर रही है।
कारोबारी जगत में मचा हड़कंप
Chhattiagarh news todayबुधवार सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई से करोबारी जगत के बीच हड़कंप मच गया। 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों के साथ CRPF जवानों की मौजूदगी से कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।