देश

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

Latif Bhat Encounter जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया. वह 11 नवंबर को CRPF नाके पर हुए हमले का संदिग्ध मास्टरमाइंड था. इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे. लतीफ भट एक मस्जिद में छिपा हुआ था और सुरक्षाबलों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था.

 

 

सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

18 नवंबर को सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए लतीफ भट से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की न्यूज वेबसाइट एशिया न्यूज ऑब्जर्वर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया. इससे पहले सोमवार को उसके साथी उमर निसार डार को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने CRPF नाके पर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी.

 

ये भी पढ़ें: Gold Silver price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS, सोना ₹3000 और चांदी ₹6169 तक हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

लतीफ भट पर पहले भी हमलों के आरोप

Latif Bhat Encounterपुलिस के मुताबिक, लतीफ भट नवंबर 2025 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था. उस पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग में पुलिस पर हुए हमले में शामिल होने का भी आरोप था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी. इसके अलावा, 1 अगस्त को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था. पुलिस ने उसे कश्मीर घाटी में सक्रिय लश्कर के प्रमुख स्थानीय आतंकियों में से एक बताया था.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button