छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattiagarh latest news: आपत्तिजनक वीडियो मामले में अमित जोगी ने किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

Chhattiagarh latest news प्रधानमंत्री और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के मामले में अमित जोगी गिरफ्तारी देने खुद सिविल लाइन थाने पहुंचे। अमित जोगी से सिविल लाइन पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। पूछताछ होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मालूम हो कि अमित जोगी ने बीते दिनों ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ नाम से प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयुक्त के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पोस्ट के विरोध में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अकवान’ के असर से बदलेगा मौसम, दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

 

 

 

मूणत की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस अमित जोगी के घर पहुंची थी। हालांकि, अमित जोगी इस दौरान घर पर नहीं थे और किसी काम से गुजरात गए हुए थे। सिविल लाइन पुलिस ने उनकी गैरहाजिरी में उनके बंगले के गेट पर नोटिस चस्पा कर पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने में उपस्थित होने को कहा था। इसके बाद वे आज अमित जोगी अपना पक्ष रखने सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं।

 

 

जानिए क्या थी शिकायत

 

Chhattiagarh latest news दें कि विधायक राजेंश मूणत ने अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया गया है कि, अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मुखौटे का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक फिल्माया गया था। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 353, 353(4) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button