Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें -कलेक्टर

Chhatisgarh Samachar : बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर 2026
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल मे लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए तय समय पर गुणवात्तपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सीम हेल्पलाइन पोर्टल शासन की प्राथमिककता मे है। अधिकारी अपने आईडी का नियमित मॉनिटरिंग करें औऱ शिकायत का गंभीरतापूर्वक अध्ययन व जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय -सीमा के बाद आवेदन लंबित रहने पर सम्बंधित अधिकारी को नोटिस जारी होग़ा,नोटिस के बाद भी आवेदन लंबित रहने की स्थिति मे असंचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज़र 10 प्रतिशत से अधिक न हो तथा पॉजिटिव निराकरण 65 प्रतिशत से अधिक हो। बताया कि जिले मे अब तक सीएम हेल्पलाइन मे 9339 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमे से 90 प्रतिशत निराकृत है।
कलेक्टर ने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को संभावित बारिश के कारण नदी -नालो मे बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी तैयारी पूरी रखने एवं अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि नदी किनारे स्थिति 116 गांव मे लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराएं। होमगार्ड,राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे।उन्होंने 2 नवम्बर को पण्डित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान मे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव मेला की तैयारी एवं गरिमपूर्ण आयोजन हेतु जरुरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने वीबी- जीरामजी योजना अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर ज्यादा संख्या मे श्रमिकों को नियोजित कराने के निर्देश दिये। योजना अन्तर्गत अब तक़ 122 करोड़ रुपए के 2119 कार्य स्वीकृत हुए है। इन कार्यों मे लगभग 17 हजार श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। अगले महीने श्रमिकों की संख्या 45 हजार करने का लक्ष्य रखा गया। पीएम आवास योजना अंतर्गत अब तक स्वीकृत 70256 आवासो मे से लगभग 82 प्रतिशत आवास पूर्ण हो गये हैं शेष 2106 आवासो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान राजस्व प्रकरण, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीपीग्राम्स, ई-ऑफिस, समय- सीमा, सडक निर्माण, सुपोषित बचपन अभियान आदि की समीक्षा की गई।
बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावीसहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।