Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर आगमन

Cg News : सूरजपुर/ 27 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 अक्टूबर 2026 को सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम एवं आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11ः00 बजे से मिडिल स्कूल ग्राउंड, तहसील के पास, नगर पंचायत प्रेमनगर में किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते एवं जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती चंदमणि पैकरा उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत प्रेमनगर अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया जगत, जनपद पंचायत प्रेमनगर अध्यक्ष श्री फूलेश्वर प्रसाद सिरदार, नगर पालिका परिषद सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, जनपद पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, नगर पंचायत विश्रामपुर अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव, जनपद पंचायत रामानुजनगर अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह पुहूप, नगर पंचायत शिवनंदनपुर अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल, नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े, जनपद पंचायत प्रतापपुर अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया सिंह, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष श्री पूरन राम राजवाड़े, जनपद पंचायत भैयाथान अध्यक्ष श्रीमती सुलोचनी पैकरा, नगर पंचायत प्रतापपुर की अध्यक्ष श्रीमती मानती सिंह, जनपद पंचायत ओड़गी की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रमणि पैकरा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे साथ ही आमसभा को संबोधित करेंगे।