CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बादलों के कारण रात का पारा चढ़ा, असर खत्म होते ही फिर बढ़ेगी ठंड…

CG Weather Update Today छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड न रिकॉर्ड तोड़ दिए। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां सुबह घना कोहरा छाए रहता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ-साथ तापमान में कमी आने की संभवना जताई हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है।
प्रदेश के तापमान में आई गिरावट
CG Weather Update Today: प्रदेश के कुछ इलाकों में इसी सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहेंगे।
धुंध का अलर्ट और आगे का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटे में सरगुजा और अंबिकापुर में गहरी धुंध छाने की संभावना है। सुबह और देर रात दृश्यता कम रह सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विक्षोभ का असर समाप्त होते ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं फिर सक्रिय होंगी, जिससे तापमान नीचे लुढ़क सकता है।
रायपुर का आज का मौसम
CG Weather Update Todayराजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडक बनी रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर हल्की राहत मिलेगी।



