छत्तीसगढ़

Cg Weather Update : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश की संभावना,रायपुर समेत 5 जिलों में पारा 34 डिग्री के पार

Cg Weather Update : छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 5 जिलों का अधिकतम तापमान तो 34 डिग्री के पार चला गया है। यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 फरवरी को बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है।

बुधवार को सबसे ज्यादा डोगरगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं, सबसे कम अंबिकापुर में 14.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं।

रायपुर में बढ़ा दिन-रात का तापमान

रायपुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 20.7 और अधिकतम 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये औसत तापमान से 2 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान भी औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

Read more: Protein Source :प्रोटीन से भरपूर इन फलो को खाने से रहेंगे हमेशा सेहतमंद ,जाने कैसे

सरगुजा में रात का पारा औसत से ज्यादा

सरगुजा संभाग में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। यहां तापमान 14.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।

बिलासपुर में रात का तापमान औसत से 2 डिग्री ज्यादा

बिलासपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा है। यहां रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। दिन का पारा 34.2 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान 18.4 डिग्री पर पहुंच गया है।

शहरों में रात का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 20.7 डिग्री + 3 डिग्री
रायपुर (माना) 19 डिग्री +2 डिग्री
बिलासपुर 18.4 डिग्री +2 डिग्री
अंबिकापुर 14.5 डिग्री +2 डिग्री
पेंड्रा 18.8 डिग्री +4 डिग्री
दुर्ग 17.6 डिग्री 0 डिग्री
राजनांदगांव 22.7 डिग्री +7 डिग्री
जगदलपुर 18.7 डिग्री 3 डिग्री
बस्तर में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 24 और 25 फरवरी को बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 24 फरवरी को बस्तर ,दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, 25 फरवरी को बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है।

बढ़ेगा प्रदेश का तापमान

Cg Weather Update मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। प्रदेशभर में नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। इस वजह से दिन के ​​तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्से में दिन का टेंप्रेचर सामान्य से 5-6 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button