CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस
CG Train Cancelled अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बता दें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पावर ब्लॉक चलते ये फैसला लिया गया है। (Passenger Train Cancelled)
CG Train Cancelled Full List जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का (MEMU Train Cancelled) संचालन प्रभावित रहेगा।
CG Train Cancelledइस रूट पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 380 पर रोड अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 26, 28 तथा 29 जून को कुल 10 ट्रेनें रद रहेंगी। वहीं 26 और 29 जून को भी कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू का परिचालन केवल बिलासपुर तक ही होगा। यानी यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं चलेगी।



