CG News: महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार ने किया खास इंतज़ाम, भक्तों के लिए रुकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार ने किया खास इंतज़ाम, भक्तों के लिए रुकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था…

CG News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में राज्य के लोगों के लिए ठहरने और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

CG Newsछत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है। यह ठीक बघाड़ा मेला के पास स्थित है जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क अथवा हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

 

Read more TRAI New Order: मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, TRAI ने जारी किया नया आदेश…

 

Related Articles

Back to top button