Congress Headquarters: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन.. – RGH NEWS
बिजनेस

Congress Headquarters: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन..

Congress Headquarters कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया है। अब कांग्रेस का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा। नए कार्यालय में प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यास साल 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। अब तक कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड था।

 

बता दें कांग्रेस का नया दफ्तर दिल्ली डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे

 

Read more TRAI New Order: मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, TRAI ने जारी किया नया आदेश…

 

 

नए कांग्रेस दफ्तर में कुल 6 फ्लोर, 252 करोड़ रुपये की आई लागत

Congress Headquartersकांग्रेस का नया दफ्तर करीब 252 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह तकरीबन 1.82 एकड़ में फैला है। इसमें कुल 6 फ्लोर हैं और इसे पूरा बनाने में 15 साल का समय लगा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार नए मुख्यालय में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई समेत पार्टी के सभी विंग और शाखाओं को जगह दी जाएगी। शुरुआत में पुराने कार्यालय से प्रशासन, लेखा और कुछ अन्य प्रकोष्ठ स्थानांतरित किए जाएंगे। जिसके बाद धीरे-धीरे पूरा दफ्तर नई जगह आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button