Stallion India Fluorochemicals Ltd: 16 जनवरी से खुलेगा एक और IPO, जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स... – RGH NEWS
बिजनेस

Stallion India Fluorochemicals Ltd: 16 जनवरी से खुलेगा एक और IPO, जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स…

Stallion India Fluorochemicals Ltdशेयर मार्केट में इस समय आईपीओ की बहार आई हुई है। कल यानी 16 जनवरी से एक और आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री मारने जा रहा है। इसका नाम स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (Stallion India Fluorochemicals Ltd) है। मेन बोर्ड के इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त भाव मिल रहा है। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं।

क्या है इश्यू साइज?

इस आईपीओ का इश्यू साइज 199.45 करोड़ रुपये है। कंपनी 160.73 करोड़ रुपये के 1.79 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओएफएस के तहत 38.72 करोड़ रुपये के 43 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।

 

कब तक लगा सकेंगे बोली?

यह आईपीओ 16 जनवरी को खुलेगा। बोली लगाने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। अलॉटमेंट 21 जनवरी को होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 23 जनवरी को हो सकती है।

क्या है प्राइस बैंड?

इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस बैंड प्रति शेयर 85 से 90 रुपये है। एक लॉट में 165 शेयर हैं। इसके लिए कम से कम 14,850 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है।

 

Read more CG News: महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार ने किया खास इंतज़ाम, भक्तों के लिए रुकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था…

 

क्या है ग्रे मार्केट में भाव?

Stallion India Fluorochemicals Ltdइस आईपीओ को ग्रे मार्केट में अभी अच्छा भाव मिल रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 21 था। इस भाव के अनुसार इस आईपीओ के 23.33% के साथ 111 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button