Cg News: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,बंगाल की खाड़ी में तूफान की आशंका

Cg News: IMD ने 23 अक्टूबर 2024 के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में तूफान की आशंका
बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है। इसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि 23 से 25 अक्टूबर के बीच समुद्र में लहरों की ऊंचाई और हवा की गति बहुत ज्यादा हो सकती है।
आंध्र प्रदेश और झारखंड में होगी बारिश
Cg News : पश्चिम बंगाल के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, और कोलकाता जैसे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।



