CG NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी NHM कर्मचारियों की सैलरी, CM साय ने किया ऐलान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी NHM कर्मचारियों की सैलरी, CM साय ने किया ऐलान

CG NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में कर्मचारियों को कई बड़ी सौगातें मिलीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए वेतन वृद्धि, ग्रेड पे, मेडिकल अवकाश, ट्रांसफर नीति और बीमा सुविधा से जुड़े फैसलों की जानकारी दी।

 

ग्रेड पे के लिए बनेगी कमेटी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि NHM कर्मचारियों की ग्रेड पे संबंधी मांगों के समाधान के लिए समिति का गठन किया गया है। यह समिति कर्मचारियों की मांगों और आवश्यकताओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके साथ ही कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में दावा-आपत्ति का प्रावधान भी लागू किया गया है, जिससे कर्मचारियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

 

 

27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का ऐलान

महासम्मेलन में कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी घोषणा लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि को लेकर की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा किया जाएगा। इससे प्रदेशभर के हजारों NHM कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

ट्रांसफर नीति पर फैसला

सरकार ने NHM कर्मचारियों के मेडिकल अवकाश को बढ़ाकर 30 दिन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए ट्रांसफर नीति लागू करने का भी ऐलान किया गया। इससे कर्मचारियों को पारदर्शी और व्यवस्थित स्थानांतरण व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

 

 

 

कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी NHM कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। किसी कर्मचारी के निधन की स्थिति में उसके परिवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपए तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की भी व्यवस्था की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

ढाई गुना सुधार का दावा

CG NHM Salary Hikeअपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में ढाई गुना सुधार हुआ है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button