Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे धारदार हथियार से महिला की हत्या, रेप की जताई जा रही आशंका! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे धारदार हथियार से महिला की हत्या, रेप की जताई जा रही आशंका!

Cg News:   अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत से एक घटना सामने है। यह घटना महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला शुक्रवार की दोपहर खेत गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी थी। पति जब खोजते हुए पहुंचा तो धान के खेत के मेड़ पर उसका शव मिला। महिला के गले व सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करने के निशान थे।  महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे, ऐसे में उसके साथ रेप या रेप के प्रयास की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम ने शुरु की मामले की जांच।

मृतक कि पहचान :-  

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम वंदना निवासी 35 वर्षीय महिला कांति पैंकरा शुक्रवार की दोपहर खेत में घास निकालने गई थी। शाम तक वह नहीं लौटी तो उसके पति सुकृत पैंकरा ने उसकी खोजबीन शुरु की। वह खेत के पास गया तो पत्नी का शव मेड़ पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस दी। वहीं घटनास्थल स्थित खेत में महिला के भागने के निशान तथा चूडिय़ां भी फूटी मिली हैं।

विधायक रामकुमार टोप्पो घटनास्थल पहुंचे :-

पुलिस ने रात में शव बरामद कर सीतापुर स्थित मरच्यूरी में रखवाया। शनिवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंपा गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, की पुष्टि हो पाएगी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की तथा पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button