Cg News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को हाइवा ने मारी टक्कर, 25 यात्री हुए घायल

Cg News बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में फिर लोगों से भरी एक पिकअप रविवार को हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर में ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी पिकअप पलट गई। इसके चलते उसमें सवार 9 महिलाएं और 3 बच्चों सहित 25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 20 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मरहीमाता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर-बेलगहना के बीच रानी बछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 30 लोग सवार थे।
Read more : Contract Employees Regularization: संविदा कर्मचारी होंगे परमानेंट, इन खास सुविधाओं का मिलेगा लाभ!
Cg News हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां गंभीर देख 20 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं।



