छत्तीसगढ़

Cg News: रायपुर में कोहरे और धुंध से उड़ानों पर ब्रेक

Cg News: छत्तीसगढ़ में मौसम खराब होने का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। विजिबिलिटी कम होने से रायपुर एयरपोर्ट से कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं। बुधवार को कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट ने आधे से एक घंटे देरी से उड़ान भरी।

मंगलवार को भी खराब मौसम के चलते इंडिगो की रायपुर से 4 फ्लाइट कैंसिल थी। इसमें दिल्ली के लिए 2 और मुंबई की 1 और बेंगलुरु की 1 ने उड़ान नहीं भरी। इसके चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

फ्लाइट डिले करते रहे बाद में फ्लाइट कैंसिल कर दी

रायपुर से इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट थी। यात्रियों ने बताया कि पहले इंडिगो की ओर से फ्लाइट डिले का अनाउंसमेंट किया जा रहा था। लगातार फ्लाइट डिले के बाद अचानक से कैंसिल कर दी गई।

Read more: Ayodhya Ram Mandir: आखिर क्यों अयोध्या पहुंच कर मायूस हुए रामायण के राम?

यात्रियों की थी कनेक्टिंग फ्लाइट

फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कई यात्रियों में ज्यादा आक्रोश देखने को मिला। यात्री ने बताया कि उन्हें दिल्ली और मुंबई से कई लोगों की इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जो इंडिगो के कारण छूट जाएगी।

शुरुआत में इंडिगो कंपनी की ओर से फ्लाइट कैंसिल होने पर कोई जवाब नही दिया जा रहा था। ना ही रुकने की कोई सुविधा दी जा ही थी। हंगामे के बाद यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए राजी हुए।

टैक्सी को लेकर भी हुआ हंगामा

फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंडिगो की ओर से होटल ले जाने को लेकर यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर ले आए। यात्री एयरपोर्ट बाहर कई घंटे ठंड में खड़े रहे, लेकिन टैक्सी की व्यवस्था नहीं हो पाई।

बाद में यात्रियों के फिर से हंगामा करने के बाद देर रात होटल पहुंचाया गया। फिर आज सुबह से यात्रियों को अलग-अलग फ्लाइट में उनके गंतव्य तक भेजा गया है।

आज भी बादल छाए

Cg News: आज सुबह से रायपुर में बादल छाए हुए हैं। रायपुर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा बांदी भी हो रही है। वही मौसम विभाग के मुताबिक शाम होते ही धुंध बढ़ने की संभवना है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण हवाई उड़ाने प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button