छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
government-holidays:सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इन त्योहारों पर मिलेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश ,देखें पूरी लिस्ट यहां…

Government Holidays:राजधानी रायपुर में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इसके तहत अब कर्मचारियों को नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के मौके पर छुट्टी मिलेगी।
इन कार्यालयों पर लागू होगा आदेश
यह अवकाश जिले में संचालित राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और कर्मचारियों पर लागू रहेगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उप-कोषालय इस छुट्टी के दायरे में शामिल नहीं होंगे।





