Cg News: छत्तीसगढ़ मे सेक्स रैकेट का हुआ भांडाफोड़,छह लड़कियों के साथ लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे सेक्स रैकेट का हुआ भांडाफोड़,छह लड़कियों के साथ लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले

Cg News धमतरी 3 जून 2024। धमतरी में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। किराये के मकान में पुलिस ने छापेमारी कर 6 कॉलगर्ल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई कॉलगर्ल में अन्य राज्य की भी लड़कियां शामिल हैं। पुलिस सभी लड़कियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। कमाल की बात ये है कि शहर के बीचों बीच सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। लेकिन किसी को भनक तक नहीं थी।

स्थानीय मुखबिर ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी, कई संदिग्ध लड़कियां एक मकान में आती है। ये लड़कियां बाहर की हैं, जो जिस्मफरोशी में संलिप्त हो सकती है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने वार्ड के किराये के मकान में छापा मारा, जहां आपत्तिजनक हालत में छह लड़कियां और चार लड़के मिले।

Read more : Raigarh News: 4 जून को मतगणना, रिटर्निंग ऑफिसर श्री कार्तिकेया गोयल ने एसपी दिव्यांग पटेल और मतगणना प्रेक्षक डॉ अंशज सिंह की उपस्थिति में मतगणना के संबंध में किया मॉक ड्रिल

Cg News पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि वार्ड के किराये के घर में लंबे समय से सेक्स का कारोबार चल रहा था। पुलिस को पूछताछ में कुछ और भी चौकाने वाले खुलासे मिलेंगे। जानकारी ये भी है कि ये लड़कियां होटलों में भी भेजी जाती थी। पैसे की पूरी डील आनलाइन होती थी। एक ग्राहक से ये लड़कियां मोटी रकम वसूला करती थी।

Related Articles

Back to top button