CG Police Bharti Exam Date: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख

CG Police Bharti Exam Date : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष निर्देशों के बाद दोनों परीक्षाओं की तिथियों के टकराव को दूर करते हुए यह नया शेड्यूल जारी किया गया है।भौगोलिक संदर्भ

शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख एक ही थी
पूर्व में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा रही थीं, जिससे कई पात्र अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने का संकट खड़ा हो गया था। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CG Police Bharti Exam Dateपुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा अब 2,3,4 नवंबर को होगी
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा को आगे बढ़ाकर 2, 3 और 4 नवंबर तय किया गया है, जबकि शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूर्व निर्धारित तारीख 25 अक्टूबर यथावत रखी गई है। Cg Police Bharti News तिथियों में बदलाव के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और अब वे दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।



