Cg News: छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!भूपेश बघेल की भाभी BJP में हुई शामिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!भूपेश बघेल की भाभी BJP में हुई शामिल

Cg News दुर्ग 15 अप्रैल 2024।छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!भूपेश बघेल की भाभी BJP में हुई शामिल आपको बता दे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में थे। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेध होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।

Cg News आपको बताते चले की अभी तक सीमा बघेल के अलावा घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी BJP में शामिल हो गये हैं। घनाराम साहू पुराने कांग्रेसी नेता है, वो जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। इन दोनों के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button