Cg News: छत्तीसगढ़ में लड़कियों के बीच हुए मारपीट का वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद केस दर्ज, इस वजह से हुई थी लड़ाई – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में लड़कियों के बीच हुए मारपीट का वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद केस दर्ज, इस वजह से हुई थी लड़ाई

Cg News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रिवर व्यू में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से एक ग्रुप ने शिकायत की थी। दरअसल, सड़क पर घसीटते और पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने वाली लड़कियों ने लूटपाट का आरोप लगाया है।

यह वीडियो 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। लड़कियां कभी लात-घूंसे मार रही हैं, तो कभी कपड़े फाड़कर और बाल पकड़कर पीट रही हैं। उनके परिचित युवक बीच-बचाव करते दिखे। इसके बाद भी लड़कियां पिटाई करती रहीं। पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीडियो सामने आने के बाद एक्शन में आई पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था।

उनके बीच मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों का पता नहीं चल सका है।

मारपीट के बीच एक लड़की ने निकाला था चाकू

मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से हमला नहीं किया और युवकों ने उसे छुड़ा लिया।

पर्स और पैसे लूटकर भाग गई लड़की

Cg News दूसरे ग्रुप की लड़कियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की थी। इस दौरान एक युवती के पर्स और पैसे भी लूटने का आरोप है। पर्स में 10 हजार रुपए थे। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई।

Related Articles

Back to top button