Cg News: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में फैला डायरिया का प्रकोप,दो लोगो की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में फैला डायरिया का प्रकोप,दो लोगो की मौत

Cg News कवर्धा/दुर्ग 15 मई 2024।छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच डायरिया का कहर शुरू हो गया है। कवर्धा में जहां डायरिया से दूसरी मौत हुई है, तो वहीं दुर्ग में उल्टी दस्त की शिकायत के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कवर्धा के कोयलारी में गुरुवार को डायरिया से दूसरी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक डायरिया प्रकोप के चलते दो दिन पहले पति पत्नी लोहारा के अस्पताल में भर्ती थे। रात में कृष्णा की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग डायरिया के चपेट मे अभी भी है। लोहारा ब्लाक के कोयलारी गांव का मामला है।

Cg News कोयलारी के बाद दैहानडीह मे 24 डायरिया के मामला सामने आया है। गांव मे हड़कंप मचा है। इधर स्वास्थ्य विभाग का अमला दैहानडीह पहुंचा हुआ है। सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारा व जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button