Cg News : आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Cg News रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनावी मैदान में नए- नए रंग देखने को मिल रहे हैं। न केवल प्रत्याशी और स्थानीय नेता ही नहीं, बल्कि अब स्टार प्रचारक भी उनके साथ मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे।

Amit shah
Amit shah

Cg News बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज रात 8.20 बजे रायपुर आयेंगे और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में देर रात बीजेपी की बैठक लेंगे। इसके बाद वे दो दिन बाद 23 अप्रैल को कांकेर में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शाह लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे। छत्तीसगढ़ में चल रही चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रम का जायजा लेंगे।

Related Articles

Back to top button