छत्तीसगढ़ किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टोकन, जानें कैसे? – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टोकन, जानें कैसे?

Cg News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। इस बार अधिकांश टोकन मोबाइल में ऐप के माध्यम से काटा जा रहा है, जिन किसानों का टोकन जल्दी कट रहा है, उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है। जिन किसानों को जल्दी धान बेचना है, लेकिन टोकन कटाने में समस्या हो रही है, उनके लिए परेशानी वाली बात है।

ऑफलाइन व ऑनलाइन टोकन की सुविधा

9 दिसंबर तक किसानों ने टोकन कटा लिया
किसानों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। आगामी 9 या 10 दिसंबर से जिले में ऑफलाइन व ऑनलाइन टोकन किसानों को दिया जाएगा। इसकी पुष्टि जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने की है। आगामी 9 दिसंबर तक ऑनलाइन टोकन किसानों ने कटा लिया है।
जिनके पास मोबाइल नहीं, वे लोक सेवा केंद्र की शरण में: जिले में एक लाख 54 हजार किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। 22 नवंबर की स्थिति में 15704 किसान ने धान बेच चुके हैं। अधिकांश किसानों ने ऑनलाइन टोकन कटाया है।

किसानों की परेशानी होंगी दूर


जिन किसानों ने धान की कटाई मिंजाई कर ली है। वे धान बेचना चाह रहे हैं, लेकिन उनके पास मोबाइल नहीं है। मोबाइल चलाने भी नहीं आता है, उन्हें अधिक परेशानी हो रही है। ये किसान नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर टोकन कटवा रहे हैं।

ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन

13854 ने ऑनलाइन तो 1850 ने ऑफलाइन लिया टोकन
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक जिले में 22 नवंबर तक कुल 15704 किसानों ने धान बेचा है। इन किसानों में 1850 किसानों ने ऑफलाइन टोकन लिया व 13854 किसानों ने ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन लिया है।
किसानों को अब नौ दिसंबर से राहत

इतने दिसंबर से किसानों को राहत


अब 9 दिसंबर से मिलेगी राहत: जिला खाद्य अधिकारी की माने तो 9 दिसंबर से किसानों को राहत मिलेगी। अब ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों टोकन अनिवार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button