CG Hospitals Fraud Case: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना से जुड़े फर्जीवाड़े सामने आने के बाद एक्शन में सरकार, इन चार बड़े हॉस्पिटल को दिया नोटिस ... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Hospitals Fraud Case: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना से जुड़े फर्जीवाड़े सामने आने के बाद एक्शन में सरकार, इन चार बड़े हॉस्पिटल को दिया नोटिस …

CG Hospitals Fraud Case केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, जिसका उद्देश्य गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को इलाज मुहैया कराना है, अब विवादों में घिर गई है।

इस योजना के तहत, मरीजों से पैसे लिए बिना उनका इलाज किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ निजी अस्पतालों ने इसे एक कमाई का साधन बना लिया है।

आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल

बिलासपुर में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों में छापेमारी की।

आयुष्मान भारत योजना में मरीजों से कोई पैसा नहीं लिया जाता है और उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाता है। लेकिन कुछ निजी अस्पतालों ने इस योजना का दुरुपयोग किया। इन्हें सरकार से अधिक धन प्राप्त करने के लिए गरीब महिलाओं के प्रसव के दौरान जन्मे स्वस्थ बच्चों को कुपोषित दिखाकर ज्यादा पैसे क्लेम किए।

 

खुलासे के बाद कार्रवाई

CG Hospitals Fraud Caseफर्जीवाड़े के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 28 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से 15 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटा दिया गया है, यानी उन्हें अब इस योजना से बाहर कर दिया गया है। 8 अस्पतालों को 6 महीने और तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा 5 अन्य अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button