UPSC Mains Exam Schedule: रायपुर में 21 अगस्त से होगा UPSC मेन्स एग्जाम, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल

UPSC Mains Exam Schedule: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त के बीच किया जाएगा। परीक्षा में 185 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
इन तारीखों को परीक्षा
परीक्षा निर्धारित पांच दिनों में 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें:Cg Current News: नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर में तैयारियां पूरी
UPSC Mains Exam ScheduleUPSC मेन्स परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



