Chhattisgarh Job Fair: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती…
Chhattisgarh Job Fair छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी के लिए साक्षात्कार दे सकेंगे।
20 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन
जिला रोजगार मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय और स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है।
सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में 50 सुपरवाइजर पदों पर होगी सीधी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें
cm vishnu deo sai
117 पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफाइन प्राइवेट लिमिटेड, स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड एवं वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न नियोजक शामिल होंगे। इन कंपनियों द्वारा कुल 117 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा यदि अन्य नियोजक भी रोजगार मेले में उपस्थित होते हैं, तो उन्हें भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो साथ लानी होगी।
read more Bank holiday: 17 से 23 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी
ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी
साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा। केवल निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर भी संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Chhattisgarh Job Fairऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए यह रोजगार मेला एक अच्छा अवसर हो सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर 20 अगस्त को निर्धारित दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।



