CG Election 2025: कल जारी होंगे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, शक्ति प्रदर्शन के साथ जमा करेंगे नामांकन…

CG Election 2025 बालोद जिले में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद चुनाव की तैयारी भी तेज हो गई है। बुधवार से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम शुरू हो गया
CG Election 2025: पुलिस की कड़ी सुरक्षा
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच नामांकन भरे जाएंगे। बालोद नगर पालिका के लिए एसडीएम कार्यालय से 3 लोगों ने नाम निर्देश पत्र खरीदे। निर्वाचन आयोग से अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों में कितने लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। विभाग की माने तो समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी तय होंगे 25 जनवरी को
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा व कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि अभी प्रत्याशी चयन को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। शुक्रवार को पार्टी की बैठक में दावेदारों के नाम को रखा जाएगा। दावेदारों के नामो पर चर्चा की जाएगी। उनमें से अध्यक्ष के लिए दोनों राजनीतिक पार्टी एक-एक नाम व पार्षदों के लिए एक -एक नाम तय करेंगे। सभवत: 25 जनवरी को दोनों पार्टी प्रत्याशी की सूची जारी हो जाएगी।
शहरवासियों में उत्सुकता, अखिर कौन होगा प्रत्याशी: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस में नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों के लिए मंथन चल रहा है। शहरवासी भी उत्सुक है कि अध्यक्ष का उमीदवार कौन रहेगा और कौन पार्षद का। जल्द ही लोगों को पता चल जाएगा।
शक्ति प्रदर्शन के साथ जमा करेंगे नामांकन
CG Election 2025: भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन के साथ पालिका अध्यक्ष और पार्षद के लिए नामांकन भरने की तैयारी कर ली है।