CG Daily News: अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा…

CG Daily News अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है। अंबिकापुर में सीएम साय ने तिरंगा झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। बतौर मुख्यमंत्री अंबिकापुर में ध्वजारोहण करने वाले विष्णुदेव साय दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इसके पूर्व डॉ. रमन सिंह ने वर्ष 2008 में अंबिकापुर में बतौर मुख्यमंत्री ध्वजारोहण किया था।
CG Daily Newsइस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने का संकल्प है। जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा। हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर प्रहार कर रहे हैं। एक साल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया। बस्तर का विकास होगा। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद धान खरीदी शुरू हुई। हमारी सरकार किसानों को सबसे अच्छा मूल्य दे रही है। छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा का माडल राज्य बना है। किसानों को अंतर की राशि फरवरी में भेजी जाएगी। हमारी सरकार खेती को हाईटेक बना रही है।