CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 16वां दिन, महिला एवं बाल विकास जैसे मुद्दों में होंगी चर्चा…

CG Assembly Budget Session छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 16वें दिन प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। आंगनवाड़ी, महतारी वंदन, पालना योजना पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर सकती हैं। वहीं खाद्य विभाग से संबंधित सवालों पर सदन में हंगामा होने के आसार है।
Read More : नये अंदाज में वापसी लेने आ रही Honda की Honda City 2025 कार
CG Assembly Budget Session ध्यानाकर्षण काल की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष लोक जैव विविधता पंजी और वेटलैंड पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने नियम विरुद्ध वन भूमि आवंटन के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आर्कषित करेंगे।
Read More : CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट…
इसके अलावा सदन में आज विनियोग विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। चर्चा के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। सदन में 6 संशोधन विधेयक भी आज पास कराए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज किन मुद्दों पर चर्चा होगी?
आज महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, लोक जैव विविधता पंजी, वेटलैंड, और वन भूमि आवंटन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
विनियोग विधेयक क्या है, और इसकी चर्चा क्यों हो रही है?
विनियोग विधेयक सरकार द्वारा किए गए खर्च को कानूनी स्वीकृति देने के लिए पेश किया जाता है, जिस पर आज चर्चा होगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से किन योजनाओं पर सवाल हो सकते हैं?
लक्ष्मी राजवाड़े से आंगनवाड़ी, महतारी वंदन, और पालना योजना से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
विपक्ष किन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है?
CG Assembly Budget Session विपक्ष लोक जैव विविधता पंजी, वेटलैंड, और वन भूमि आवंटन जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।
क्या आज सदन में हंगामे की संभावना है?
हां, विनियोग विधेयक और खाद्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष द्वारा हंगामा किए जाने की संभावना है।



